जुलाई में होगी तारमिस्त्री परीक्षा, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

धमतरी। जगदलपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तारमिस्त्री परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया जाएगा।जिसके लिए बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों के इच्छुक अभ्यर्थियों से 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।इच्छुक आवेदक परीक्षा से संबंधित आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए कार्यालय, कार्यपालन अभियंता एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन, संभाग-जगदलपुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक-19, आजाद चौक, जगदलपुर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होना होगा।वहीं से आवेदन पत्र जमा भी किए जा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *