
ऑनलाईन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण के लिए तिथि जारी
धमतरी।पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी के लिए ऑनलाईन पंजीयन तिथि जारी की गई है।विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक एवं आईटीआई आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं,वे सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर ऑनलाईन की जा रही है।इसके तहत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन, पंजीयन हेतु नवीन, नवीनीकरण 27 मार्च तक,शासकीय संस्था,द्वारा सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 30 मार्च तक और जिला कार्यालय द्वारा भुगतान हेतु राज्य कार्यालय को प्रषित करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक निर्धारित की गई है।


