नौकायान प्रतियोगिता के उत्कृष्ट फोटो हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल

उत्कृष्ट फोटो को किया जाएगा पुरस्कृत

धमतरी। नौकायान प्रतियोगिता के रोमांचक एवं मनोहारी पलों को संरक्षित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष उत्कृष्ट फोटो को पुरस्कृत किया जाएगा।उत्कृष्ट फ़ोटो प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों से नौकायान से संबंधित आकर्षक, सृजनात्मक एवं उच्च गुणवत्ता वाले फोटोग्राफ आमंत्रित किए गए हैं। प्रतिभागियों को अपने फोटो 12×15 इंच आकार में हार्ड कॉपी के साथ-साथ सॉफ्ट कॉपी में भी प्रस्तुत करना होगा।एवं प्रत्येक प्रविष्टि के साथ प्रतिभागी का नाम, पूर्ण पता एवं मोबाइल नंबर अंकित करना अनिवार्य रहेगा।इच्छुक प्रतिभागी अपने फोटोग्राफ 25 मार्च शाम 5 बजे तक जिला जनसंपर्क कार्यालय,में जमा कर सकते हैं।इस प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट फोटोग्राफ को पुरस्कृत किए जाने के साथ ही चयनित तस्वीरों को जिला स्तरीय प्रदर्शनियों एवं शासकीय प्रकाशनों में भी स्थान दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *