

वर्तमान सर्वे में जिले में कहीं भी अफीम की अवैध खेती नहीं पाई गई
धमतरी। प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती के कुछ मामलों के सामने आने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।इस संबंध में राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर जिलों में संभावित क्षेत्रों का सर्वे कर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रमाण-पत्र सहित 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।उक्त निर्देशों के परिपालन में धमतरी कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।इसके तहत प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख द्वारा ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर क्षेत्रवार सर्वे कार्य की समीक्षा की गई।सभी संबंधित अमले द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में गहन निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कहीं भी अवैध रूप से अफीम की खेती नहीं पाई गई है, यह जिले के लिए प्रसन्नता की बात है।कलेक्टर ने कहा कि “जिले में कानून व्यवस्था एवं कृषि गतिविधियों की सतत निगरानी प्रशासन की प्राथमिकता है।आगे भी सतर्कता बनाए रखते हुए नियमित निरीक्षण एवं जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।


