राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ

राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

धमतरी, महान हॉकी जादूगर और खेल इतिहास के नायक मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिले के आमातालाब स्थित इनडोर स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद श्रद्धांजलि अर्पित कर तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ,जिसमें आए खिलाड़ी, शिक्षकों एवं खेल संघ के अधिकारियों,खेल प्रेमी, जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए,फिट इंडिया कि शपथ ली।यह आयोजन जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा किया जा रहा है ।मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू,और महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद शामिल हुए साथ ही जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत और खिलाड़ियों का उत्साह पहले दिन विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं के आयोजन से हुआ।

इस अवसर पर जिले के 107 राष्ट्रीय खिलाड़ियों को,जो विभिन्न राज्यों में जाकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व गौरव बढ़ाया, “मोर खेल मोर गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।सौम्या सोनबेर, प्रियंका पटेल, उदय गडे़वाल, तीरथ राज ध्रुव, खिलेश्वर साहू, साहिल साहू सहित 5 पैरा एथलीट, 3 स्क्वैश, 5 किकबाक्सिंग, 7 बाल बैडमिंटन, 17 नेटबॉल, 15 पावरलिफ्टिंग, 28 कुश्ती एवं 22 कराते के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विशेष रूप से पहलवान लक्ष्मण सिंह का नाम उल्लेखनीय रहा।रामू रोहरा ने कहा यह आयोजन खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और दिशा देता है।यह महोत्सव जिले की खेल संस्कृति को मजबूत कर रहा है।ग्रामीण अंचलों तक खेल सुविधाएं पहुँचानी होंगी ताकि हर प्रतिभा निखर सकेखेल अधिकारी ने कहा कि खेलों का महत्व केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है। इस आयोजन से प्रेरित होकर जिले के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धमतरी का नाम रोशन करेंगे।मंच संचालन हरीश देवांगन, राजकुमार सिन्हा, आंचल अरोरा ने किया तथा कार्यक्रम में विशेष सहयोग गोपाल साहू, खिलेन्द्र साहू, गिरीश गजपाल, हरीश भूआर्य, ओंकार पटेल, सुनील सिन्हा, गोविंद सार्वा, टिक्की निर्मलकर, नुमेश यादव, विकास ठाकुर, लीना यादव, संकेत साहू, वेदप्रकाश सिन्हा, सहित अन्य गणमान्य नागरिकों तथा नगर निगम ,स्वास्थय विभाग के विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *