युवा पीढ़ी को बलिदान दिवस से मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरणा लेना होगा _हिन्दू जागरण मंच

बलिदान दिवस अमर शहीदों की राष्ट्र प्रेम और शत्रुओं के अत्याचार पर वीरों की आत्मविश्वास से भरी विजय गाथा है- दीपक ठाकुर

धमतरी। हिन्दू जागरण मंच ने महाराणा प्रताप भवन में बलिदान दिवस पर भारत माता के चरणों पर दीप प्रज्वलन और वीर सपूतों भगतसिंह,राजगुरु ,सुखदेव को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर बलिदान दिवस मनाया ।इस अवसर पर प्रांत युवा आयाम दीपक सिंह ठाकुर द्वारा बलिदान दिवस की प्रस्तावना रखा ,प्रांत संगठक मंत्री ने हिन्दू जागरण मंच कार्यों के बारे में बताया वहीं मनीष उपाध्याय ने बलिदान दिवस के बारे में युवाओं को बताते हुए त्याग , समर्पण,देश प्रेम राष्ट्र सेवा की भावना प्रेरित किया।इस दौरान मंच से देश भक्ति गीत ममता खालसा द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं वीर बलिदानियों के सम्मान में भूपूर्व सैनिक परिषद के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे मंच संचालन और आभार प्रदर्शन जिला संयोजक द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *