
लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु की गई कार्यवाही
धमतरी। प्रार्थी धनेश नागवानी, निवासी भोथापारा द्वारा सूचना दी कि हसनैन रजा उर्फ बिट्टू,उम्र 23 वर्ष,उसके घर के सामने आकर हंगामा कर रहा है तथा थाना में आवेदन देने की बात कहकर विवाद कर रहा है।जिस पर पुलिस थाना केरेगांव कि टीम तत्काल मौके पर पहुँची एवं हंगामा कर रहे व्यक्ति को समझाइश दी गई।किन्तु आरोपी द्वारा पुलिस कि प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का कोई प्रभाव नहीं पड़ा और आरोपी और अधिक उत्तेजित होकर प्रार्थी के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया।जिस पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एवं लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं 170 बीएनएसएस एवं 126(1)/135(3) के अंतर्गत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।तथा मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी के विरुद्ध जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को विधिवत जेल दाखिल किया गया।


