हाईटैक बस स्टैंड निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने अमले के साथ मैदान में उतरे विजय मोटवानी

शहर का आईना बस स्टैंड तो आत्मा जल संवर्धन,इस पर कोताही नहीं होगी बर्दाश्त-: रामु रोहरा

धमतरी लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी की सक्रियता एवं सजगता से अब शहर के विकास कार्यों को गति मिल रही है जहां विभागीय समीक्षा कर विकास एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते दिखाई देते हैं तो वहीं दूसरे ओर जमीनी स्तर पर उतरकर विभाग के माध्यम से बड़े प्रोजेक्ट तथा बुनियादी आवश्यकताओं की महत्वपूर्ण कार्य को संपादित करने के लिए महापौर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिए किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।हाईटेक बस स्टैंड के लिए प्रोजेक्ट इंजीनियरों तथा निगम के साइट इंजीनियर एवं ठेकेदार के साथ कार्य स्थल का मुहाना करते हुए समुचित निर्देश देकर मोटवानी ने कहा कि किसी भी शहर का आईना वहां की बस स्टैंड होती है ,क्योंकि लोग यदि सर्व सुविधा युक्त बस स्टैंड प्रकार संतुष्टि प्राप्त करते हैं तो उसे शहर के संस्कार तथा विकास की परिकल्पना उनके द्वारा कर ली जाती है इसलिए हाईटेक बस स्टैंड सर्व सुविधायुक्त होने के साथ-साथ प्रत्येक दृष्टिकोण जिसमें सुविधापूर्ण पार्किंग, खाने पीने की वस्तु सहज उपलब्ध होने के लिए व्यावसायिक परिसर के साथ-साथ, साफ सुथरा शौचालय को भी शामिल किया जाएगा।जिसके लिए आने वाले समय में भी सतत मॉनिटरिंग की जाती रहेगी।जल संवर्धन संयंत्र को भी शहर वासियों को समर्पित किया जाएगा क्योंकि पेयजल शहर की आत्मा के समान होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *