अवैध प्लॉटिंग पर सख्त हुए विधायक,अतिक्रमण का किया निरीक्षण

धमतरी। शहर के आसपास तेजी से बढ़ रही अवैध प्लॉटिंग की शिकायतों के बीच विधायक ओंकार साहू ने एकता हॉस्पिटल नहर पार के आगे का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पाया कि सिंचाई (एरिगेशन) विभाग की सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा सुनियोजित तरीके से अवैध प्लॉटिंग की तैयारी की जा रही है।लगभग 1 किलोमीटर तक अवैध रूप से मुरूम बिछाकर सड़क, जिससे प्लॉटिंग को बढ़ावा दिया जा सके।साथ ही नहर के पार ड्रिप सिस्टम लगाए जाने की जानकारी भी सामने आई, जो इस पूरी गतिविधि के व्यवस्थित और योजनाबद्ध होने का संकेत देता है।वहीं भारी हाइवा वाहनों की आवाजाही से नगर निगम द्वारा निर्मित केनाल रोड भी जर्जर होने की स्थिति में पहुंच गया है, जिससे आम जनता को भी परेशानी हो रही है।विधायक ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस पर संबंधित विभागों को तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की।ताकि आम जनता की मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके और किसी प्रकार की ठगी या नुकसान का सामना न करना पड़े।इस दौरान विधायक ने कुछ अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया और कहा कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *