भगवान झूलेलाल जयंती पर लंगर में शामिल हुए महापौर,

पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महापौर का पुष्पमाला एवं शाल भेंट कर किया सम्मान

धमतरी। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की जयंती के अवसर पर महापौर पूज्य पंचायत सिंधी धर्मशाला आमापारा में आयोजित लंगर कार्यक्रम में शामिल हुए,जयंती की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान झूलेलाल का संदेश मानवता, प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है।उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में आपसी सद्भाव और समरसता को मजबूत किया जा सकता है।कहा कि सिंधी समाज सदैव सेवा, त्याग और परोपकार की भावना से समाज में अग्रणी भूमिका निभाता आया है, जो अन्य समाजों के लिए प्रेरणास्रोत है।ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *