
अच्छे लोकेशन में दुकान लेने का सुनहरा मौका
धमतरी।शहर में व्यवस्थित व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महात्मा गांधी वार्ड स्थित सड़क किनारे जनपद कार्यालय के पास निर्मित कुल 13 दुकानों का किराए पर आबंटन किया जाना है। इसके लिए निगम द्वारा ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की गई है।अतःइच्छुक आवेदक 2 अप्रैल तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज भेज सकते हैं।निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न की जाएगी, ताकि पात्र आवेदकों को ही इसका लाभ मिल सके।निविदा से संबंधित नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी राजस्व विभाग से प्राप्त की जा सकती है।


