कुरूद आईटीआई में एससीव्हीटी परीक्षा 1 अप्रैल से

धमतरी। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कुरूद में एससीव्हीटी पाठ्यक्रम अंतर्गत वार्षिक परीक्षा 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।जारी सूचना के अनुसार नियमित एवं भूतपूर्व प्रशिक्षार्थियों, एनसीवीटी तथा आईटीआई के संयुक्त अध्ययन योजना के अंतर्गत सत्र 2023-25 के प्रशिक्षार्थियों की परीक्षा निर्धारित तिथियों में संपन्न होगी।इसके तहत सभी संबंधित ट्रेडों के प्रशिक्षार्थियों को शामिल किया जाएगा।संस्था प्रबंधन ने निर्देशित किया है कि वे परीक्षा शुल्क, 10वीं की अंकसूची, आईडी की छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ समय पर संस्थान में उपस्थित होकर अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *