अर्जुनी पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा

आबकारी एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

आरोपी से 31 पौवा देशी शराब,नगदी एवं मोटरसायकल सहित कुल कीमती 55,880/- रुपये किया गया जप्त

धमतरी। थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हरफतराई, मुख्य नहर पार अर्जुनी के पास एक व्यक्ति मोटरसायकल में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है।जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपी का नाम टिकेश्वर साहू,उम्र 38 वर्ष,निवासी ग्राम डोडकी,के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *