जिले का वनग्राम बनेगा राजस्व गांव

15 दिवस के भीतर लिखित-मौखिक दावा-आपत्तियां आंमत्रित

धमतरी। जिले का राजस्व निरीक्षक मंडल नगरी,का ग्राम आमझर वन से घोषित राजस्व ग्राम है।कार्य एजेंसी आईआईटी रूढ़की द्वारा अंतिम प्रकाशन के लिए 4 नक्शा शीट उपलब्ध कराया गया है।इस तैयार राजस्व अभिलेखों का प्रारंभिक प्रकाशन जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा किया जा चुका है।इन सभी अभिलेख संबंधित ग्राम पंचायत में अवलोकन के लिए कार्यालयीन दिवसों में उपलब्ध है। अतःहल्का पटवारी द्वारा तैयार किये गये नक्शा शीटों एवं खसरों पर जिस किसी भी व्यक्ति या संस्था को आपत्ति हो, तो प्रकाशन तिथि से 15 दिवस के भीतर लिखित-मौखिक आवेदन कार्यालयीन समय में स्वयं या अभिभाषक के माध्यम से दावा-आपत्ति संबंधित ग्राम पंचायत में प्रस्तुत कर सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *