
धमतरी। कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गोकुलपुर वार्ड क्षेत्र में की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही की गई।
जांच के दौरान पाया गया कि राजेन्द्र यदु, युगलकिशोर यदु एवं पवन यदु द्वारा अपनी स्वामित्व भूमि पर बिना अनुमति अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी।इसके अतिरिक्त विनोद एवं प्रियंका की स्वामित्व वाली भूमि में भी अवैध रूप से प्लॉट विकसित करने के उद्देश्य से मुरुम डालकर सड़क निर्माण किया गया था।जिस पर संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से निर्मित मार्ग को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया तथा उपयोग में लाई गई मुरुम एवं अन्य सामग्री को जब्त कर संबंधित व्यक्तियों को बिना सक्षम अनुमति के प्लॉटिंग न करने की हिदायत दी गई तथा भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।


