
धमतरी। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु के कम से कम दसवीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं।आवेदक को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व राशन कार्ड की फोटोकॉपी तथा पासपोर्ट साईज फोटो के साथ लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में 23 मार्च तक आवेदन जमा करना होगा।


