
कलेक्टर ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत राशि के चेक वितरण कर विजेताओं को बधाई दी
विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे साहित्य के माध्यम से समाज की सकारात्मक दिशा में अपनी भूमिका निभाएं
धमतरी। रायपुर साहित्य महोत्सव 23 से 25 जनवरी तक अटल नगर, नया रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित जिला स्तरीय कहानी एवं कविता लेखन प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को कलेक्टर ने पुरस्कार राशि के चेक वितरित किए। जिसमें देश,प्रदेश के साहित्यकारों एवं युवा प्रतिभाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.विनोद कुमार पाठक, डॉ. अनिता राजपुरिया उपस्थित थे।कलेक्टर ने बताया कि प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 5100 रुपये, 3100 रुपये एवं 1500 रुपये की पुरस्कार के चेक सौपे,यह आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।जिसमें जिले से चयनित प्रतिभागियों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया है,सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में साहित्यिक अभिरुचि को बढ़ावा देने के साथ-साथ सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता को विकसित करते हैं।


