‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन

22 मार्च को गंगरेल बांध में नौकायान उत्सव, विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार

इच्छुक टीमें 500 रुपये प्रति टीम शुल्क के साथ 20 मार्च तक पंजीयन करा सकती हैं।

धमतरी। छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल बांध में भव्य स्तर पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के अंतर्गत महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन 22 मार्च को दोपहर 3 बजे से गंगरेल बांध में आयोजित होगी।इस आयोजन का उद्देश्य जल पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा गंगरेल बांध को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है।प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच नौकायन का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।तथा विजेता प्रतिभागियों के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं।
• प्रथम पुरस्कार : 1,00,000 रुपये
• द्वितीय पुरस्कार : 50,000 रुपये
• तृतीय पुरस्कार : 25,000 रुपये इसके अतिरिक्त बोट सजावट एवं वेशभूषा प्रतियोगिता के लिए 11,000 रुपये का विशेष पुरस्कार भी रखा गया है, जिससे प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।वहीं कलेक्टर ने अपील की प्रतिभागियों से सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आग्रह किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *