जिले में ‘एफएमडी मुक्त भारत’ टीकाकरण अभियान प्रारंभ,

पशुधन को खुरहा-चपका रोग से बचाने व्यापक पहल, घर-घर पहुंचेंगी टीमें

धमतरी। शासन के निर्देशानुसार जिले में पशुधन को खुरहा-चपका रोग से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से “एफएमडी मुक्त भारत” टीकाकरण अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। Livestock Health & Disease Control Programme (LH&DC) के अंतर्गत संचालित यह विशेष अभियान 15 मार्च से 30 अप्रैल तक निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं  ने बताया कि यह एक अत्यंत संक्रामक विषाणु जनित रोग है, जो तेजी से फैलता है।यह रोग पशुधन उत्पादकता को प्रभावित करने के साथ-साथ पशु उत्पादों के निर्यात पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा लगभग 60 टीमें गठित की गई हैं, जो गांव-गांव जाकर पशुपालकों के घरों, गौठानों एवं गोशालाओं में पहुंचकर टीकाकरण कार्य संपादित करेंगी। टीकाकृत पशुओं का विवरण टैग नंबर के माध्यम से भारत पशुधन एप में ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा, जिससे पशुधन का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो सके।पशुधन विकास विभाग ने जिले के समस्त पशुपालकों से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाते हुए अपने सभी पात्र पशुओं का समय पर टीकाकरण कराएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *