

चना फसल प्रदर्शन और बीज उत्पादन का लिया जायजा
धमतरी। आत्मनिर्भरता दलहन मिशन के अंतर्गत बीज उत्पादन प्लॉट तथा फसल प्रदर्शन घटकों के निरीक्षण के लिए केन्द्रीय दल द्वारा जिले का भ्रमण किया गया।भ्रमण की शुरुआत कुरुड के ग्राम मौरीखुर्द से हुई, जहां 50 हेक्टेयर क्षेत्र में लगाए गए चना के क्लस्टर प्रदर्शन का निरीक्षण कर किसानों के साथ चर्चा कर उपलब्ध कराई गई सामग्री, बुआई की तकनीक और फसल प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।इसके बाद ग्राम भरदा में चना फसल के बीज उत्पादन कार्यक्रम का अवलोकन किया। यहां कृषक लेखराज एवं बीज प्रबंधक ने बीज उत्पादन की प्रक्रिया और प्रबंधन से संबंधित जानकारी दी।वहीं ग्राम बोडरा में 60 हेक्टेयर क्षेत्र में लगाई गई चना की किस्म RVG-202 में 5×5 पद्धति से फसल कटाई प्रयोग कराया गया। साथ ही तुलनात्मक उत्पादन का आकलन करने के लिए कंट्रोल प्लॉट में भी प्रयोग किया गया।साथ ही उड़द और मूंग फसल के प्रदर्शन कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई।जिले में फसल चक्र को बढ़ावा देने के लिए आयोजित फसल प्रदर्शनों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।विगत तीन वर्षों में जिले में दलहन क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।एवं कृषकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भी लाभ दिया जा रहा है।केन्द्रीय दल द्वारा भविष्य में भी इस दिशा में प्रयास जारी रखने पर जोर दिया।


