कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक

बच्चों के पोषण और देखभाल पर विशेष फोकस, अधिकारी करेंगे गोद ली आंगनबाड़ियों की निगरानी

दूरस्थ क्षेत्रों तक सेवाएं पहुंचाने अटल सेवा केंद्रों को सशक्त बनाने के निर्देश

धमतरी। कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आंगनबाड़ियों को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा गोद लेने की कार्ययोजना तैयार की गई है।कलेक्टर ने कहा कि जिले की लगभग 100 आंगनबाड़ियों को चिन्हांकित किया गया है, जिन्हें अलग-अलग अधिकारियों को गोद दिया जाएगा।यह पहल आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था को बेहतर बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गोद ली गई आंगनबाड़ियों का नियमित रूप से निरीक्षण करें और वहां की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन करें।साथ ही बच्चों में कुपोषण की स्थिति, टीकाकरण की प्रगति तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की जानकारी लेकर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों की खेल-खिलौने, छोटी-छोटी जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाए।अधिकारियों का यह छोटा प्रयास बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।वहींमगरलोड विकासखंड में स्थित निराई माता मंदिर परिसर में नवरात्रि की पंचमीं तिथि में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।इसके अलावा बैठक में राजस्व प्रकरणों, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।तथा अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों, विशेषकर मगरलोड और नगरी विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में सरकारी सेवाएं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *