बस स्टैंड परिसर में संयुक्त जांच,

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

धमतरी। कलेक्टर के निर्देश पर बस स्टैंड परिसर में राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग की टीम द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान टीम ने विभिन्न दुकानों एवं भोजनालयों की जांच कर  मौके पर आर.एस. रेस्टोरेंट एंड डेली नीड्स से एक नग एचपी गैस सिलेंडर, एक चूल्हा, पाइप और रेगुलेटर,वहीं भगवती बीकानेर से एक नग बीपी गैस बर्नर, पाइप और रेगुलेटर तथा कमल भोजनालय से दो नग एचपी गैस सिलेंडर, डबल बर्नर, पाइप और रेगुलेटर जब्त किए गए।तथा इसके विरुद्ध वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करते पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *