
धमतरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना के तहत नगरनिगम आमापारा वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-2 में सहायिका के पद पर भर्ती के लिए 30 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन मंगाए गए हैं।जिसके लिए 18 से 44 साल तक की कम से कम आठवीं पास उसी वार्ड की आवेदिका ई-भर्ती पोर्टल URL-https://aww.e-bharti.in पर जाकर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।


