जिला अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ,

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल

धमतरी। जिले में किशोरियों को गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने की दिशा में आज महापौर की मौजूदगी में जिला अस्पताल की ओपीडी में 14 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी (HPV) वैक्सीन लगाकर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।इस अवसर पर महापौर के हाथों लाभार्थियों को टीकाकरण प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री द्वारा 28 फरवरी को किया गया है।वहीं डॉ. यू.एल. कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिले में 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को निःशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।तथा अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बालिकाओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाएं, ताकि भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *