एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण अभियान का जिला अस्पताल में होगा शुभारंभ

14 वर्ष की किशोरियों को निःशुल्क लगेगा टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रयास

धमतरी। किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एचपीवी (HPV) वैक्सीन टीकाकरण अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा 28 फरवरी को किया गया।इसी क्रम में जिला अस्पताल धमतरी में भी 16 मार्च से एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी।जिसमें 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को निःशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी।डॉ. कौशिक ने बताया कि टीकाकरण के लिए किशोरी की आयु का प्रमाण आवश्यक होगा, जिसके लिए आधार कार्ड या अन्य फोटो पहचान पत्र मान्य रहेगा। यदि पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, तो अभिभावकों द्वारा हस्ताक्षरित घोषणा पत्र के आधार पर भी टीकाकरण किया जा सकेगा।
प्रत्येक टीकाकरण सत्र स्थल पर प्रतीक्षालय, टीकाकरण कक्ष तथा निगरानी कक्ष की समुचित व्यवस्था की जाएगी।साथ ही एचपीवी वैक्सीन, एडी सिरिंज, वैक्सीन वायल ओपनर, एनाफिलेक्सिस किट, हैंड सैनिटाइज़र सहित आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता कि जाएगी।एवं टीकाकरण की जानकारी यू-विन (U-WIN) पोर्टल पर दर्ज की जाएगी, जिससे लाभार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *