जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी

महिमासागर वार्ड मुक्ति धाम के पास गांजा बिक्री करते दो युवक पकड़ाए – 28,900/- रुपये का मशरूका जप्त

488 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार -जिसमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी था शामिल

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महिमासागर वार्ड नहर पर स्थित मुक्ति धाम के पास दो युवक अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं।
जिसकी सूचना पर पुलिस टीम एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही कर,मौके पर मौजूद दो संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की गई।पूछताछ में अपना नाम मुकेश सोनकर,उम्र 22 वर्ष,निवासी रामपुर वार्ड धमतरी तथा एक विधि से संघर्षरत बालक साथ था।उक्त मामले में आरोपी मुकेश के विरुद्ध धारा 20 (ख) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।वहीं विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *