महिला की सुरक्षा व उपचार को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने की त्वरित मानवीय कार्यवाही

मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सुरक्षित पहुंचाया उपचार हेतु

धमतरी। थाना अर्जुनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुजगहन के पास एक अज्ञात महिला भटकती हुई मिली।महिला से नाम-पता पूछने पर अपना नाम कुमारी बाई सतनामी,उम्र लगभग 41 वर्ष, निवासी पिथौरा जिला महासमुंद बताया।महिला की स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा उसे सुरक्षार्थ सखी सेंटर धमतरी के सुपुर्द किया गया, ताकि उसे सुरक्षित आश्रय मिल सके।अगले दिन महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण उसे जिला अस्पताल ले जाकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।परीक्षण के दौरान चिकित्सकों द्वारा उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता बताई गई।जिस पर अर्जुनी पुलिस द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी धमतरी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर महिला को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने हेतु राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय सेंद्री, जिला बिलासपुर भेजने की अनुमति का निवेदन किया गया।तथा आदेश के उपरांत महिला को उपचार के लिए राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंद्री बिलासपुर भेजा गया,जहाँ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *