
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त किए रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण और अपीलीय अधिकारी
धमतरी। कलेक्टर ने त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के तहत ऐसे ग्राम पंचायत, जहां उप निर्वाचन कराया जाना है, के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अपीलीय अधिकारी नियुक्त किए हैं।जनपद पंचायत धमतरी के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है।इसी तरह जनपद पंचायत कुरूद एवं मगरलोड के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद तथा जनपद पंचायत नगरी के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी को नियुक्त किया है।इसी तरह तहसीलदारों को संबंधित क्षेत्र के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।


