
कहा- घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में न होने पाए
धमतरी। कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं गैस एजेंसी के संचालकों की बैठक लेकर जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के संबंध में समीक्षा की।कहा कि घरेलू गैस के उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी एजेंसियां शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।एवं उपस्थित विभिन्न गैस एजेंसियों के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में घरेलू गैस सिलेण्डरों की रिफिलिंग प्रभावित न होने पाए।साथ ही कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों को टीम गठित कर गैस गोडाउन का निरीक्षण करने और आपूर्ति पर निगाह रखने के निर्देश दिए।जिस पर खाद्य अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद अगली रिफिलिंग के लिए मोबाईल से ओटीपी के जरिए बुकिंग की जा रही है। इसी तरह शहरी के लिए दोनों रिफिलिंग के बीच में 25 दिनों के अंतराल में गैस मुहैया कराई जा रही है।साथ ही सभी उपभोक्ताओं को ई-केवायसी कराने के लिए गैस कार्ड, आधार कार्ड तथा मोबाईल के साथ गैस एजेंसी में उपस्थित होने कहा गया है।पिछले दो दिनों से घरेलू गैस सिलेण्डरों का दुरूपयोग रोकने व्यावसायिक होटलों व अन्य संस्थानों में जांच की जा रही है।तथा निर्देशों की अवहेलना करने के संबंध में अब तक 4 प्रकरण बनाकर 8 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।


