

बूटीगढ़ में पर्यटन विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश
धमतरी।कलेक्टर ने सिंगपुर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत कर गांव में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा।जिस पर ग्रामीणों ने सड़क, बैंक तथा बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय की आवश्यकता बताया।कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन सिंगपुर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।साथ ही किसानों और ग्रामीणों को बैंक संबंधी कार्यों के लिए गांव में सहकारी समिति स्थापित करने की दिशा में पहल की जाएगी।साथ ही युवाओं के कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में आईटीआई खोलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी भी दी।सिंगपुर में सामुदायिक भवन निर्माण कराने तथा 200 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद कलेक्टर ने बूटीगढ़ का निरीक्षण कर मंदिर के पुजारियों और ग्रामीणों से चर्चा कर क्षेत्र को बेहतर बनाने और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया।कलेक्टर ने कहा कि बूटीगढ़ तक पहुंचने के लिए मार्ग में पुल निर्माण तथा पेयजल सुविधा के लिए पानी टंकी का निर्माण कराया गया है।सोलर हाईमास्ट और वॉच टावर के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।


