थाना केरेगांव द्वारा न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट पर तीन आरोपी गिरफ्तार

वर्ष 2024 के मारपीट प्रकरण में न्यायालय में पेश नहीं हो रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

धमतरी। जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली सुनिश्चित करने हेतु एसपी द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।इसी तारतम्य में प्रकरण वर्ष 2024 के मारपीट से संबंधित है, जिसमें आरोपीगण न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए जाने के बावजूद न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे।जिस पर थाना केरेगांव पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी करते हुए,धारा 296 बी, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में कार्यवाही कर जारी गिरफ्तारी वारंट की तामिली करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपियों का नाम कल्याण सिंह बंजारे, उम्र 60 वर्ष, निवासी सलोनी,जानकी बंजारे, उम्र 50 वर्ष, निवासी सलोनी,ओंकार बंजारे,उम्र 32 वर्ष, निवासी  ग्राम सलोनी, थाना केरेगांव।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *