भखारा में प्रस्तावित 29 दुकानों की नीलामी

व्यवसाय की संभावनाये समझकर बाहरी लोगों ने दिखाई दिलचस्पी

धमतरी। नगर पंचायत भखारा में रामलीला मैदान में प्रस्तावित 29 दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया वार्ड 14 के मंगलभवन में 11 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू हुई,जिसमें भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष विष्णु साहू,सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।इस प्रक्रिया में भखारा के कम और कुरूद, धमतरी सहित आस पास के व्यापारियों ने ज्यादा दिलचस्पी दिखाई, भखारा के बेरोजगार युवाओं ने कहा कि यहां की दुकानों को इन्वेस्टर्स द्वारा रिंग बनाकर हासिल करने में कामयाब हो जाते है,जिससे नगरपंचायत को नुकसान होता है।युवा व्यवसाई सहित अन्य लोगो ने कहा कि गांव की जरूरत मंद व्यवसायियों के लिए भी कोई योजना बनाए,जिसे इन्वेस्टर नहीं बल्कि,ऐसे व्यवसाई ही दुकान खरीद सके,और दुकान की बिक्री दूसरे को न कर सके तब कहीं भखारा के लोगों की सही में विकास होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *