बालक चौक कांप्लेक्स के सामने अतिक्रमण पर निगम की कार्रवाई,

जूता-चप्पल व फल ठेले का सामान जब्त

धमतरी। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे लगाए गए जूता-चप्पल के टीन टप्पर, कैरेट सहित अन्य सामान को जब्त किया।प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बालक चौक कांप्लेक्स क्षेत्र शहर का व्यस्त इलाका है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं।ऐसे में सड़क किनारे ठेले लगने से यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। जिसे ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।तथा संबंधित ठेला संचालकों को चेतावनी दी कि भविष्य में इस स्थान पर दोबारा ठेला लगाए जाने की स्थिति में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *