
धमतरी। नलजल मित्र कार्यक्रम तहत पात्र युवाओं को बहु-कौशल प्रशिक्षण प्रदाय करने लाईवलीहुड कॉलेज में जल वितरण संचालक में प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है।इसके तहत कलेक्टर ने जिले के सभी जनपद पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि वे ऐसे चिन्हित पात्र युवाओं, जिनका नलजल कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण नहीं हुआ है,उन युवाओं को 13 मार्च को सुबह 10 बजे लाईवलीहुड कॉलेज में काउंसिलिंग सह पंजीयन के लिए उपस्थित कराना सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित नलजल मित्रों का जल्द से जल्द प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा सके।


