
जिले में बनाए गए 4 परीक्षा केन्द्र, आवेदन करने की तिथियां निर्धारित
धमतरी। राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य के कक्षा आठवीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।इसके तहत परीक्षा 2 मई को आयोजित की जाएगी।जिसके लिए जिले में 4 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।यह दो पाली में होगे।पहला पेपर सुबह 10 से 11.30 बजे तक और दूसरा दोपहर 1 से 2.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।इसके लिए निःशुल्क ऑफलाईन/ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।विद्यार्थी के लिए 20 मार्च प्राचार्य/प्रधान पाठक के लिए 23 मार्च और परीक्षा केन्द्राध्यक्ष के लिए 2 अप्रैल आवेदन की तिथियां निर्धारित की गई हैं।


