
महानदी रिवर बोट चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन अब 22 मार्च को
धमतरी। कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, कृषि, उद्योग, शहरी विकास तथा अवसंरचना से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी योजनाओं का लक्ष्यानुरूप, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कहा कि जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।बैठक में नगर निगम में प्रस्तावित हाईटेक बस स्टैंड, बॉक्स क्रिकेट, मक्कई गार्डन सहित अन्य विकास कार्यों की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैंड निर्माण से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूर्ण हो चुकी हैं और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।कलेक्टर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रस्तावित महिला स्किल सैटेलाइट सेंटर और इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस सेंटर की प्रगति की भी समीक्षा कर कार्यों को शीघ्र पूर्ण करते हुए प्रशिक्षण कोर्स प्रारंभ करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बताया कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से11 मार्च को आयोजित होने वाली महानदी रिवर बोट चैम्पियनशिप का आयोजन अब 22 मार्च को गंगरेल जलाशय में किया जाएगा, जिसके लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।कहा कि सभी बड़ी पंचायतों में अटल व्यावसायिक परिसर का निर्माण किया जाना है, इसलिए संबंधित एसडीएम भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें।


