धमतरी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) धमतरी द्वारा गाधी मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर सरकार की शिक्षा-विरोधी नीतियों के विरुद्ध ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी बिना अनुमति राजीव भवन के भीतर घुस आए और कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप जबरन झूमाझटकी हुई और दर्जनों छात्र-कार्यकर्ता घायल हुए।

भारी पुलिस बल द्वारा पुतला दहन को रोकने का प्रयास किया गया जो विफल रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्री राजा देवांगन ने किया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के बहुचर्चित PWD सब-इंजीनियर परीक्षा घोटाले ने प्रदेश की परीक्षा प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। शासकीय एवं निजी स्कूलों में लगभग एक महीने बाद भी पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं, जिससे जिले के ढाई लाख से अधिक विद्यार्थी किताबों के बिना पढ़ने को मजबूर हैं।बस्ता खाली-जेब खाली छात्र अधिकार आंदोलन’ का पहला चरण है। यदि राज्य सरकार जल्द से जल्द स्पष्ट कार्ययोजना घोषित नहीं करती—पुस्तकें वितरित, अवैध फीस-वृद्धि रद्द, नकल माफिया पर कठोर कार्रवाई,CBI जांच और शिक्षक-रिक्तियाँ भरने का वचन नहीं देती—तो आंदोलन और ज़्यादा व्यापक, तेज़ और निर्णायक होगा। छात्र-युवा चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान राजा देवांगन, नमन बंजारे, जय श्रीवास्तव, विश्व देवांगन, नोमेश सिन्हा आदि शामिल थे।




