
सांसद भोजराज नाग होंगे मुख्य अतिथि
कांकेर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सम्मान और गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से 23 नवंबर को जिला प्रशासन द्वारा युनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।यह पदयात्रा प्रातः 8 बजे गोविंदपुर खेल मैदान से आरंभ होकर अर्जुनी,भीरावाही,खपरापारा,अलबेलापारा से घड़ी चौक होते हुए नरहरदेव पीएम श्री शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में समाप्त होगी।इसके पश्चात् सभा का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद भोजराज नाग शामिल होंगे,विशिष्ट अतिथियों में विधायक आशाराम नेताम,विधायक सावित्री मंडावी,विधायक विक्रम उसेण्डी, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष,हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।


