

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने दी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ
धमतरी। तहसील साहू समाज गुरूर द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह में अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं।तथा नवनिर्वाचित तहसील साहू समाज अध्यक्ष मिथिलेश साहू सहित समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।रंजना साहू ने कहा कि समाज सेवा एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वाला दायित्व है।नए पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई हुए कहा समाज की एकता, शिक्षात्मक प्रगति, युवाओं को रोजगार मुलक मार्गदर्शन, महिला सशक्तिकरण तथा हमारे सनातन संस्कृति संरक्षण के लिए नई योजनाएँ बनाएंगे और उनके सफल क्रियान्वयन से साहू समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे।समाज के संगठित होने से क्षेत्र के विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।आप सभी के नेतृत्व में साहू समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा और समाज आने वाले समय में नई ऊँचाइयों को छुएंगा।वहीं मंच में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के विकास, शिक्षा प्रसार और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिए।


