
धमतरी। कलेक्टर के मार्गदर्शन में “बुनाई के रंग, धमतरी के संग” थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समृद्ध हथकरघा परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ बुनकरों की आय में वृद्धि हेतु एक समन्वित और सुदृढ़ कार्य-ढाँचा विकसित करना था।तथा ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से स्थानीय उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देकर बुनकरों को व्यापक बाज़ार उपलब्ध करना था।कार्यक्रम में राज्य हथकरघा विभाग से लालवानी,महाप्रबंधक प्रशांत चंद्रकार, डिप्टी कलेक्टर मनोज मरकाम, एन.आर.एल.एम. के जिला कार्यक्रम प्रबंधक,खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के जिला अधिकारी सहित जिले की सभी बुनकर समितियों के प्रतिनिधि, क्रेता एवं विक्रेता उपस्थित रहे।


