सीजी पीएससी में अनंत ने मारी बाजी

  हासिल किया 26 वां रैंक

धमतरी। मेकनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले गणेश चौक धमतरी निवासी अनंत गुप्ता ने मेरिट में 26वां स्थान हासिल किया है।अनंत ने अपने माता पिता और समाज के साथ धमतरी का मान बढ़ाया है।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा मेनोनाईट इंग्लिश स्कूल से हुई। 12वीं पास करने के बाद शंकराचार्य भिलाई कालेज से मेकनिकल में बी-टेक की पढ़ाई की। केम्पस में महेन्द्रा कंपनी द्वारा नोएडा में जॉब भी मिल गया। जिसे छोड़कर सिविल सर्विस की तैयारी में लग गया।कहा कि यदि नियमित रूप से पढ़ाई करें तो निश्चित रूप से सेल्फ स्टडी में भी सफलता मिलती है। सामान्य ज्ञान के साथ करेंट अफेयर पर भी उन्होंने ध्यान दिया।चर्चा के दौरान बताया कि रैंक के हिसाब से रजिस्ट्रार या सहायक संचालक का पद मिल सकता है।डीएसपी पद को नहीं चुना था।और कहा कि वह खुश हैं। यह सफलता का पहला सोपान है।इसके बाद यूपीएससी की तैयारी करनी है।आईएएस अंतिम लक्ष्य है।अंत में अनंत ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, गुरूजनों को दिया,दोस्तों का भी सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *