
पूर्व में भी अपराधी प्रवृत्ति का है आरोपी
धमतरी। थाना सिटी कोतवाली टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आमातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम परिसर में हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है।इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम प्रदीप बंजारे, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामसागर पारा,धमतरी बताया।आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटंची चाकू बरामद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया तथा उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।


