
कुरूद और भखारा में हो रहे विकास आने वाले पीढ़ी के लिए होगा
धमतरी। भखारा में नगर पंचायत द्वारा नया बस स्टैंड के पास बनाए गए अटल परिसर का विधायक अजय चन्द्राकर ने फीता काटकर एवं माल्यर्पण कर लोकार्पण किया।साथ ही मुक्तिधाम 80 लाख एवं मंडी में शेड लगाने हेतु 16 लाख का शिलान्यास किया।ततपश्चात सम्बोधित करते हुए कहा कि कुरूद और भखारा में विकास कार्यों की डाली जा रही नींव आने वाले पीढ़ी का बनेगा।दोनो ही नगर में वे कोई फर्क नही मानते।यहां के नागरिक अब अपने आपको शहरी वातावरण में डाले।विधायक रहे लेखराम साहू एवं कांग्रेसियों ने यहां विकास कार्यों के लिए कोई काम नही किए।पांच साल सत्तारूढ़ में रहते हुए भी सिलौटी में कॉलेज नही खुलवा पाए।भखारा में लाइवुड कॉलेज खुलेगी।प्रशासकीय औपचारिकता पूरी हो गई है।यहां व्यवसायिक काम्प्लेक्स बनाए।जिसके लिए सर्वसम्मति बने।सड़क, स्वास्थ्य,पानी की समुचित व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सारे सुविधाएँ होगी।धार्मिक स्थलों को विकसित करने का काम करेंगे।
जीएसटी का फायदा मिले।अस्पतालों में डॉक्टरों की पूर्ति हो।विधायक ने अध्यक्ष एवं सीएमओ से रोजगार मूलक कार्यो को जीरो में करने निर्देश दिए।साथ ही टेक्स वसूली पूरी तरह करने की बात कही।नगर पंचायत भखारा की महिला इंजीनियर ज्योति साहू की लगातार छुट्टी लेने की शिकायत पर विधायक ने फटकार लगाते हुए कहा कि काम करना है तो ढंग से करें ,अन्यथा हमेशा के लिए छुट्टी ले ले।पूर्व सीएमओ संतोष ने प्रतिवेदन पठन किया।वहीं अध्यक्ष ज्योति जैन विकास को पंख लगाने वाले विधायक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के अनूरूप नगर को विकसित करने का प्रयास करेंगे।कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति पूजा राजू सिन्हा, जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष सतीश जैन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू, आनन्द यदु, रवि सिन्हा,सिंधु बैस, पूर्णिमा साहू, रामगोपाल देवांगन, उपस्थित थे।


