
निगम की लगातार कार्रवाई से सड़कों पर मवेशियों की संख्या में आई कमी
धमतरी। निगम की टीम शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में घूमने वाले मवेशियों को पकड़कर गौठानों में भेज रही है। इस अभियान से सड़कों में आवारा मवेशियों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है ताकि सड़कों में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके और नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित वातावरण मिल सके।पशुपालकों से अपील की है कि वे पशुओं को सड़कों पर खुला न छोड़ें,अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
निगम कहा कि आवारा मवेशियों की धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा।शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।


