खेल महोत्सव से गूंजा “फिट युवा, विकसित भारत” का संदेश

ग्रामीण खेल संस्कृति को मिली नई ऊर्जा

धमतरी।फिट इंडिया मूवमेंट को जन-जन तक पहुँचाने और ग्रामीण अंचलों में खेल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ 7 अक्टूबर से जिले के चारों विकासखंडों में एक साथ हुआ। आज में खरेंगा क्लस्टर में संकुल स्तरीय का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रूपकुमारी चौधरी शामिल हुईं। पारंपरिक खेलों को देखकर ग्रामीण ने अपने बचपन की यादें ताजा कीं और सांसद के इस प्रयास की सराहना की।सांसद ने विजेता प्रतिभागियों को प्रणाम पत्र प्रदान करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, यह जीवन का उत्सव है। खेल से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है। जो आज नहीं जीते, वे हार मानने के बजाय और मेहनत करें, क्योंकि जीत-हार नहीं, बल्कि भागीदारी ही सच्ची सफलता है। स्वस्थ शरीर ही विकास का आधार है और फिट युवा ही विकसित भारत का निर्माण करेंगे।
इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की छुपी हुई खेल प्रतिभाएँ सामने आती हैं, जो भविष्य में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

कलेक्टर के निर्देशन में प्रतियोगिताओं आयोजन किया जा रहा है।इस में 14 वर्ष तथा 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत एवं दलगत खेलों में हिस्सा लिया। 400 प्रतिभागियों ने दौड़, गेड़ी, ऊँची कूद, लंबी कूद जैसे व्यक्तिगत खेलों के साथ खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकसी जैसे टीम खेलों में भाग लिया।स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद,पूर्व विधायक रंजना दीपेन्द्र साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव, अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।अंत में ग्राम देवपुर के सरपंच ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *