
न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल
धमतरी। दिनांक 7.10.2025 की रात्रि को आरोपियों ने ग्राम संकरी निवासी नाबालिग बालक का इको वाहन क्रमांक CG04-QH-2857 से अपहरण कर लोहे के चूड़ा से मारपीट की और अगले दिन संकरी पुल के पास छोड़ दिया गया।इस पर चौकी बिरेझर ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों मोतीलाल बधेल, उम्र 24 वर्ष, व सागर कुमार बधेल, उम्र 20 वर्ष, दोनों ग्राम पटेवा निवासी हैं।पुलिस ने आरोपियों को ग्राम गोजी क्षेत्र से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त इको वाहन व लोहे का चूड़ा जप्त किया। तथा आरोपियों के विरुद्ध धारा 296(ख), 115(2), 137(2), 140(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।


