
जिले में अब तक 73 सिलेंडर जप्त
धमतरी। जिले में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है इसी कड़ी में आज खाद्य विभाग की टीम ने विभिन्न होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक दबिश दी।इस दौरान शांति कॉलोनी स्थित ’मालिक केटर्स’ में विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इस प्रतिष्ठान के पास 40 नग व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का कनेक्शन दर्ज है। हालांकि, मौके पर जांच करने पर केवल 23 खाली व्यावसायिक सिलेंडर ही पाए गए।एवं शेष 17 सिलेंडरों के बारे में संचालक से पूछताछ की गई, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।जिस पर प्रशासन ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की आशंका जताई है।तथा संचालक के विरुद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस आदेश 2000 की कंडिका 3 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 23 नग इण्डेन व्यावसायिक सिलेंडर जप्त कर लिए गए हैं।


