
धमतरी। जनकल्याण समिति के नेतृत्व में गंगरेल बाँध के डूब प्रभावित परिवारों द्वारा सामान्य बैठक में सर्वसम्मति से गांधी मैदान, धमतरी में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया गया है।क्योंकि वर्षों से लंबित मांगों पर प्रशासन द्वारा कोई ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।प्रभावित परिवारों का कहना है,उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 16.12.2020 को पारित आदेश के बावजूद पात्र प्रभावितों को समानता के आधार पर भूमि आवंटन अब तक सुनिश्चित नहीं किया गया है।भूमि एवं स्थायी पुनर्वास के अभाव में अनेक परिवार असुरक्षित जीवन जीने को विवश हैं।बच्चों की शिक्षा, आजीविका के साधन तथा सामाजिक स्थिरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।समिति ने कहा कि जब तक प्रभावितों की न्यायोचित मांगों का निराकरण नहीं किया जाता और न्यायालय के आदेश का पूर्ण पालन सुनिश्चित नहीं होता, तब तक धरना-प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।यह आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में संचालित किया जा रहा है।


