सरकारी व्यवस्था बनी किसान की ताकत

सोरम के उमाकांत साहू ने बेचा 46 क्विंटल से अधिक धान

धमतरी। ग्राम सोरम निवासी किसान उमाकांत साहू की कहानी राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था की एक मिसाल है।साहू ने इस खरीदी सत्र में सोरम सहकारी समिति में धान सफलतापूर्वक बेचा।
इस दौरान व्यवस्थाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए साहू ने कहा खरीदी केंद्र में सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित और संतोषजनक हैं। तौल, पंजीयन, भुगतान प्रक्रिया एवं किसानों की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों से किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।पहले की तुलना में अब धान बिक्री की प्रक्रिया कहीं अधिक सरल, पारदर्शी और किसान-हितैषी हो गई है।साहू ने बताया कि धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी खेती को और उन्नत बनाने में करेंगे।साथ-साथ खेती से जुड़े पुराने ऋणों की अदायगी भी शामिल है। उनके अनुसार समय पर और उचित मूल्य पर धान की बिक्री होने से किसान आर्थिक रूप से मजबूत होता है और उसे भविष्य की खेती की बेहतर योजना बनाने का आत्मविश्वास मिलता है।राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं का सीधा लाभ अब किसानों तक पहुँच रहा है।केंद्रों में पारदर्शिता, समयबद्ध भुगतान और सहयोगी कर्मचारियों के व्यवहार से किसानों का भरोसा बढ़ा है। इससे किसानों में खेती के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो रही है और वे नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं और छोटे-मझोले किसानों को आगे बढ़ने का अवसर दे रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *