

अर्थव्यवस्था से लेकर विदेश नीति, खेल से लेकर संस्कृति तक भारत ने हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है मोदी के नेतृत्व मे –रंजना साहू
धमतरी। सुन्दरगंज वार्ड स्थित बीएलओ टू शर्मा के निवास पर रंजना डीपेंद्र साहू प्रधानमंत्री के लोकप्रिय संवाद ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि के साथ की गई। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 में भारत के वैश्विक वर्चस्व को स्थापित करने वाले विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला,देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था, सशक्त विदेश नीति, खेलकूद में भारत की बढ़ती उपलब्धियों, साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से भारत की गौरवशाली पहचान को विश्व पटल पर स्थापित करने की बात कही, नए-नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित करते हुए आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। मन की बात सुनने के पश्चात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ SIR के संबंध में विस्तृत चर्चा की,उन्होंने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया।मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में देशवासियों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है, आज भारत विश्व के सामने आत्मविश्वास के साथ खड़ा है।मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठनात्मक मजबूती के साथ सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाएं।


